{"_id":"d734db5b94bb7a820ee960f8e01fe6c3","slug":"fire-in-sarv-shiksha-abhiyan-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साजिश के तहत लगी आग तो होगी कार्रवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साजिश के तहत लगी आग तो होगी कार्रवाई'
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद ने मंगलवार को निशातगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय पहुंच कर आग लगने की छानबीन की। उन्होंने इस दौरान वहां लगे गार्डों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि मामले में किसी के शामिल होने के सुबूत मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक कुमुदलता श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी इसकी जानकारी दी जाए।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय में आग लगने से लेखा और ऑडिट विभाग की फाइलें जलकर राख हो गई हैं। इसमें साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
जांच कमेटी में शामिल एक सदस्य पर कुछ अधिकारियों को आपत्ति भी है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई है।
उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि लगा कि इसमें ऐसा कुछ है तो इसकी नए सिरे से जांच कराई जाएगी और यदि किसी के शामिल होने के सुबूत मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन