अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वैलर्स के यहां करोड़ों की चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लाला जुगल किशोर की दुकान में चोरी का आइडिया देने वाला सराफा कारोबारी अजय वर्मा ठाकुरगंज के सर्वशक्ति नगर का रहने वाला है। उसने पकड़े गए आरोपियों हसनगंज मसालची टोला निवासी शोएब, सआदतगज अंबरगंज के सबरूद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और ठाकुरगंज के मरीमाता मंदिर कैंपबेल रोड के अंसारी अहमद को दुकान में चोरी कर जेवरात व नकदी साफ करने का तरीका बताया था। कहा था, कि चोरी में जो भी जेवरात मिलेगा उसका आधा हिस्सा दे देगा। बाकी को वह खुद बेचेगा।
पुलिस ने अजय वर्मा को कैटिल कॉलोनी हरिनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक एक मार्च को पकड़े गए सभी आरोपियों शोएब, सबरूद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और अंसारी अहमद को रविवार को 12 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस टीम इन्हें गैस सिलेंडर व कटर की दुकान पर ले गई। वहां दुकानदारों से शिनाख्त कराई। दुकानदार से सिलेंडर व कटर खरीदने की रसीद भी हासिल की। दुकानदारों को सरकारी गवाह बनाया। इसके बाद आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया गया।