{"_id":"607f374d8ebc3ed1fe56b509","slug":"fire-in-house-lucknow-news-lko575067861","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मड़ियांव के नौबस्ता स्थित श्री नगर कॉलोनी के एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पीड़ित परिवार के घर का सारा सामान जल गया। वहीं हादसे में बीकेटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी झुलस गए। उनको अस्पताल भेजा गया है।
मड़ियांव थाना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी के डॉ. केके शुक्ला बीकेटी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। वह अपनी बेटी एकता के साथ रहते हैं। केके शुक्ला की पत्नी का एक साल पहले निधन हो गया था और बेटे का चार माह पहले ही निधन हुआ है। इसके बाद से पिता-पुत्री ही अकेले रहते है। मंगलवार शाम को वो दोनों घर के निचले हिस्से में थे। तभी एकाएक ऊपर के हिस्से में आग लग गई। उनकी बेटी एकता का कहना है कि पता ही नही चला कि कब आग लगी। घरवालों को जब तक पता चलता आग विकराल हो चुकी थी। हादसे में केके शुक्ला के हाथ व माथा झुलस गया। अग्निकांड का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि घर में रखा सारा सामान जल गया। आग इतनी प्रचंड थी कि मौके पर चार दमकल की गाड़ियों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
दमघोंटू धुएं ने बढ़ाई दिक्कत
घर में चारों तरफ आग की लपटों और धुएं के अलावा कुछ भी नहीं था। धुएं के बीच जाकर आग पर काबू पाने में फायर कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। चूंकि आग मकान के ऊपरी हिस्से में लगी थी और उसके बाद पूरे घर में फैली, ऐसे में ऊपरी हिस्से में आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक, घर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। उन्होंने कहा, घर के लोगों के हिसाब से आग लगने से लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने से झुलसे केके शुक्ला को अस्पताल भेजा गया है।