{"_id":"61df3c717d974d571b1f1593","slug":"fire-in-house-and-shop-lucknow-news-lko613201423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान व मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान व मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के सर्वोदयनगर में बुधवार सुबह एक बंद मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख हो गया।
वहीं, चौक के खुनखुनजी रोड पर स्थित राम जानकी मिष्ठान भंडार में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सारा सामान जल गया। अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर लपटों पर काबू पाया।
सर्वोदयनगर में बुधवार सुबह राजेश शुक्ला के बंद मकान से सुबह लपटें निकलती देख लोगों ने शोर मचाया।
कुछ पड़ोसियों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख दमकल और राजेश को सूचना दी।
दो गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे बाद आग बुझा दी। एफएसओ इंदिरानगर ने बताया कि किचन में रखा सामना जला है। मकान छह-सात माह से बंद है। राजेश दूसरे मकान में रहते हैं। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
दूसरी ओर, प्रभारी निरीक्षक चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक, खुनखुनजी रोड निवासी ज्ञानेश्वर गुप्ता का बान वाली गली में राम जानकी मिष्ठान भंडार है।
मंगलवार रात करीब तीन बजे गश्त कर रही पुलिस ने दुकान से धुआं निकलते देख फायर स्टेशन को सूचना दी। एसआई राजेश कुमार यादव और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कटर से दुकान का ताला काटकर अंदर पानी डालना शुरू किया। एफएसओ चौक राम किशोर यादव के मुताबिक, तीन दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में दुकान में रखा सामान जला है।
किचन में लगी आग, बुझाने में मां-बेटे झुलसे
विकासनगर के शेखुपुर में वकील के घर में बुधवार रात को आग लग गई। आग बुझाने के दौरान मां-बेटे झुलस गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने लपटों पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन इंदिरानगर में तैनात एसआई शेर अली के मुताबिक, रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि शेखुपुर में एक मकान में आग लग गई है और मकान में चार से पांच लोग फंस गए हैं। आनन-फानन टीम मौके पर पहुंची, पता चला कि किचन में आग लगी है। अग्निशमन के कर्मचारियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। शेर अली के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान अधिवक्ता कुशाग्र शाह और उनकी मां झुलस गईं। कुशाग्र के पिता प्रशासनिक अधिकारी है और मां भी सरकारी कर्मचारी हैं। कुशाग्र व उनकी मां बुधवार शाम को दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद ही हादसा हो गया।