{"_id":"65fd0fd5cabe9bec270fa498","slug":"fire-in-a-tent-house-shop-in-jamo-thana-kshetra-in-amethi-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग में 20 लाख का सामान खाक, दो घंटे में काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग में 20 लाख का सामान खाक, दो घंटे में काबू पाया
Fri, 22 Mar 2024 10:37 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:37 AM IST
सार
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के एक टेंट हाउस में लगी भीषण आग में करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
टेंट हाउस में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के भद्र रोड पर कस्बे में स्थित मिश्रा टेंट हाउस में बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:00 बजे दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुकान के मालिक को सूचना दी जिसके बाद आनन फानन में दुकान मालिक मौके पहुंचे लेकिन तब तक आग बढ़ने लगी।
ये भी पढ़ें - कड़े इम्तिहान से गुजर रही सपा की प्रयोगशाला, कांग्रेस ही सहारा; अखिलेश के कौशल की परीक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केजरीवाल गिरफ्तार: अखिलेश यादव बोले - ये गिरफ्तारी जनक्रांति को जन्म देगी, भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख रुपये की क्षति की बात कही जा रही है।