फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire fighting NOC will be given by Authorities.

UP News: प्राधिकरणों के जरिए भवनों को अग्निशमन की एनओसी दिलाने की तैयारी, बनाया जा रहा प्रस्ताव

Sun, 11 Sep 2022 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Sep 2022 12:22 PM IST
सार

अग्निशमन विभाग द्वारा व्यावसायिक या सांस्थानिक भवनों को एनओसी देने के संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Fire fighting NOC will be given by Authorities.
लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स में हुए अग्निकांड के बाद जांच के लिए पहुंचे अधिकारी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आने वाले दिनों में अग्निशमन विभाग किसी भी व्यावसायिक या सांस्थानिक भवनों को सीधे एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं देगा। इसके लिए विकास प्राधिकरणों के जरिए एनओसी दिलाने की तैयारी है। अग्निशमन विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अक्सर तथ्यों को छिपाकर अग्निशमन विभाग से व्यावसायिक भवनों की एनओसी ले ली जाती है। फिर यही एनओसी दिखाकर प्राधिकरणों से नक्शा पास करा लिया जाता है। होटल लेवाना सुइट्स में हुए अग्निकांड के बाद जांच में पता चला कि इस तरह की एनओसी प्रदेश में बड़े पैमाने पर दी गई है। इनमें मानकों को न पूरा करने वाले भवनों को भी एनओसी दे दी गई।
विज्ञापन


इससे अग्निशमन विभाग की साख पर सवाल उठने लगे। इससे बचने के लिए अग्निशमन विभाग अब ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रहा है कि जिससे नक्शा पास करने और एनओसी देने की जिम्मेदारी सीधे उसकी न होकर प्राधिकरणों की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ यह देखना होगा कि भवन निर्माण में अग्नि सुरक्षा के तय मानक पूरे हैं या नहीं। उसी आधार पर अग्निशमन विभाग अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को देगा, फिर प्राधिकरण एनओसी जारी करेगा। जहां प्राधिकरण नहीं हैं वहां स्थानीय निकाय व जिला पंचायतों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed