फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the house as soon as the TV was switched on, cylinder and AC compressor exploded

Lucknow News: टीवी चालू करते ही घर में लगी आग, सिलिंडर और एसी कंप्रेसर में धमाका

Tue, 29 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house as soon as the TV was switched on, cylinder and AC compressor exploded
आग बुझाते दमकल कर्मी।
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद गोस्वामी के सरकारी आवास में सोमवार शाम टीवी चालू करते ही आग लग गई। घर में मौजूद गोविंद की बहू वर्षा चार माह के बेटे को लेकर बाहर भागीं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समय रहते घर से निकलकर जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन






इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक गोविंद गोस्वामी अपनी पत्नी अनिता, बेटे गौरव, बहू वर्षा, आठ वर्षीय पोते गणेश और छह माह के कार्तिकेय के साथ आवास में रहते हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे गणेश ने रिमोट से टीवी चालू किया तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के बाहर निकलते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर और एसी का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। सूचना पर एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए चौक फायर स्टेशन से एक और गाड़ी मंगाई गई। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया गैस रिसाव कारण

इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस रिसाव सामने आई है। वहीं, एफएसओ ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। आग का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed