{"_id":"673c2acfeec0ff0899076afd","slug":"fire-broke-out-in-model-shop-in-lucknow-brought-under-control-in-with-help-of-four-fire-engines-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मॉडल शॉप में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मॉडल शॉप में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे में पाया काबू
Tue, 19 Nov 2024 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:36 AM IST
सार
लकनऊ में मॉडल शॉप में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार रात चौक स्थित मॉडल शॉप में आग लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत के मुताबिक सोमवार रात तीन बजे दमकल को जौहरी मोहल्ले में स्थित एक मॉडल शॉप में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि आग की लपटें तेज थीं।
विज्ञापन
आनन-फानन दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। मगर दुकान में शराब होने के कारण आग और बढ़ती चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया ।
विज्ञापन