फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in illegal junk warehouse in Lucknow huts were also engulfed fire under control in five hours

Lucknow: कबाड़ के अवैध गोदाम में लगी आग... झोपड़ियों को भी चपेट में लिया; दमकल टीम ने पांच घंटे में पाया काबू

Tue, 08 Apr 2025 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 03:38 PM IST
सार

लखनऊ में कबाड़ के अवैध गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। कई मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in illegal junk warehouse in Lucknow huts were also engulfed fire under control in five hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से चल रहे कबाड़ के गोदाम में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग पहले तो गोदाम के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल पर भड़की। इसके बाद गोदाम के पीछे बनी मजदूरों की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। कुछ मजदूर एवं उनके परिजन आग में फंस गए। हालांकि, समय रहते दमकल कर्मियों ने सभी को सकुशल निकाल लिया। दमकल की छह गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


घटना बिजनौर के नूरनगर भदरसा इलाके की है। एफएसओ सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम वाहिद अली का है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर भारी तादाद में प्लास्टिक व पन्नियां (कबाड़) इकट्ठा होने के साथ ही बाहर भी काफी मात्रा में कबाड़ फैला पड़ा है। गोदाम के पीछे करीब पांच मजदूर झोपडियों में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे अचानक गोदाम में तेज धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगी। आग बेसमेंट, ग्राउंड और प्रथम तल पर लगी थी। तेज हवा के चलते आग गोदाम के पीछे बनी मजदूरों की झोपड़ी तक पहुंच गई, तब जाकर लोगों को आग का पता चला। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

मजदूरों में मची भगदड़, दमकलकर्मियों ने बचाया

आग का भयानक रूप देख झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों ने अफरा-तफरी मच गई। वह लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। कुछ ही देर में सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग की लपटों में फंसे मजदूरों व उनके परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला। 



आग का विकराल रूप देख दमकल कर्मियों ने मदद के लिए आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई से भी दमकल गाड़ियां बुला ली। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि गोदाम में आग किन कारणों के चलते लगी थी। ऐसी आशंका है कि आग के पीछे शार्ट सर्किट वजह हो सकती है।

फायर एनओसी... ना ही कोई उपकरण

एफएसओ सरोजनीनगर ने बताया कि कबाड़ का गोदाम अवैध रूप से संचालित हो रहा था। गोदाम मालिक के पास न तो फायर की एनओसी है और ना ही आग से बचाव के लिए कोई उपकरण या पानी का व्यवस्था थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed