फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a shop of biswan thana in Sitapur.

Sitapur: सीतापुर की कबाड़ मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 26 Apr 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

सीतापुर जिले के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग से चार दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गईं। 

विज्ञापन
Fire broke out in a shop of biswan thana in Sitapur.
आग लगने से उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की बिसवां कोतवाली स्थित कबाड़ मंडी में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें करीब चार दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से करीब 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कबाड़ मंडी में लाल मोहम्मद व उनके भाई की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब दो किलोमीटर तक काला धुआं छाया रहा। यह कबाड़ मंडी पुरानी कार व ऑटोमोबाइल पार्ट्स की है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे आग ने कबाड़ मंडी की अन्य दुकानों को भी चपेट मे ले लिया। आग की सूचना पाकर बिसवां की दो दमकल और महमूदाबाद की एक दमकल मौके पर पहुंची। आग की लपटों पर एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हालांकि, अभी भी कबाड़ मंडी में आग सुलग रही है। करीब 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed