फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire broke out in a furniture shop in sultanpur.

सुल्तानपुर: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, पांच तल ऊंची बिल्डिंग में शार्ट सर्किट होने का अंदेशा

Sun, 27 Mar 2022 04:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Mar 2022 04:07 PM IST
सार

सुल्तानपुर के खैराबाद इलाके में एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा है।

विज्ञापन
fire broke out in a furniture shop in sultanpur.
इमारत में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के पाश इलाके में शुमार खैराबाद मोहल्ले में रविवार की दोपहर एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में मौजूद लोग किसी तरह से बाहर निकल पाए। सूचना पर फायर विभाग के पांच वाहन पांच तल की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने में जुटे हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन


आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र के खैराबाद मोहल्ले में मोहम्मद अहमद की बिल्डिंग में उन्हीं की एके ट्रेडर्स फर्म नाम से फर्नीचर की दुकान भी है। दुकान में फर्नीचर के साथ ही प्लास्टिक की कुर्सी आदि भी बेची जाती है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। धुआं उठने पर बिल्डिंग में मौजूद लोग किसी तरह से बाहर निकल आए। इस बीच आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग की सूचना फायर विभाग ने जिले के अन्य स्थानों पर खुले फायर स्टेशनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर विभाग के पांच बड़े वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मेहनत के बाद भी आग पर करीब तीन बजे तक काबू नहीं जा सका है। आसपास के घरों के लोगों की जान सांसत में है। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed