{"_id":"62453bd5c2f1a42b1556f775","slug":"fire-broke-in-a-milk-dairy-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ज्ञान डेयरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाई आग, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ज्ञान डेयरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाई आग, बचाई जान
Thu, 31 Mar 2022 10:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:34 PM IST
सार
अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। आग धीरे-धीरे करते 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंच गई थी। जिसके कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। पहली मंजिल के ड्रायर की आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन 6वीं मंजिल पर लगे आग पर काबू पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इमारत में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित ज्ञान डेयरी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। चिमनी से तेज लपटें और धुआं निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान चौथी मंजिल पर फंसे डेयरी के कर्मचारी को अग्निशमन कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित ज्ञान डेयरी के ड्रायर मशीन (गर्म हवा को बाहर निकालने वाली मशीन)में आग लग गई है। उससे जुड़ी चिमनी में आग की लपटें निकल रही है। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन के एफएसओ शेषनाथ यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे। अग्निशमन कर्मी पहुंचे तो आग पहली मंजिल पर लगे ड्रायर से होते हुए चिमनी से होते हुए छठे मंजिल पर पहुंच गई। चिमनी टीनशेड से ढकी हुई थी। आग से हुए नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है। आग का कारण भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
मंगानी पड़ा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म
अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। आग धीरे-धीरे करते 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंच गई थी। जिसके कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। पहली मंजिल के ड्रायर की आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन 6वीं मंजिल पर लगे आग पर काबू पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख अग्निशमन अधिकारी ने तत्काल हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाया। जिसकी मदद से 40 मीटर ऊंचाई पर लगे चिमनी में पाइप से पानी डाला गया। इसके बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
बेहोश हो गया था टेक्नीशियन
डेयरी में आग लगने के दौरान चौथी मंजिल पर टेक्नीशियन रोहित काम कर रहा था। आग लगने के कारण पूरी डेयरी में धुआं भर गया। जिससे रोहित बेहोश हो गया। आग बुझाते हुए अग्निशमन कर्मचारी चौथी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि रोहित बेहोश पड़ा। आननफानन उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया। सीएफओ विजय कुमार सिंह के मुताबिक धुएं के कारण वह बेहोश हो गया था। अस्पताल में कुछ देर बाद उसे होश आ गया। उसे देर शाम को घर भेज दिया गया है। अग्निशमन कर्मियों की सतर्कता से रोहित की जान बच गई।