{"_id":"67881f06672c7ebfa407f211","slug":"fire-brigade-vehicle-reached-queen-mary-on-a-fake-call-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1037245-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी कॉल पर क्वीनमेरी पहुंच गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी कॉल पर क्वीनमेरी पहुंच गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में बुधवार को किसी ने आग लगने की झूठी खबर फैला दी। अनजान नंबर से फायर ब्रिगेड को फोन भी कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर पता चला कि यह किसी की शरारत थी।
क्वीनमेरी में आग लगने की सूचना बुधवार दोपहर दी गई। इसके बाद चौक फायर स्टेशन से एक गाड़ी क्वीनमेरी पहुंच गई। यहां हालत सामान्य लग रहे थे। फायरकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच की, लेकिन कहीं भी आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। सूचना देने वाले नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह बंद मिला। अब अग्निशमन विभाग नंबर की पड़ताल कर कॉल करने वाले पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।