फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire at a restaurant opposite the petrol pump.

Lucknow News: पेट्रोल पंप के सामने रेस्टोरेंट में आग

Sat, 04 Jul 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire at a restaurant opposite the petrol pump.
आग बुझाते दमकल कर्मी।
गुडंबा। विकासनगर के कल्याणपुर रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित रेस्टोरेंट में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विपुल खंड निवासी रविश कुमार पेट्रोल पंप के सामने पंजाबी फ्लेवर रेस्टोरेंट चलाते हैं। करीब सात दिनों से रेस्टोरेंट बंद था। शाम करीब 4:15 बजे ट्रैफिक सिपाही प्रमोद सिंह पंप पर पानी पीने गए थे, तभी उन्हें रेस्टोरेंट से धुआं निकलते दिखा। वह दमकल और पुलिस को घटना की जानकारी दे ही रहे थे, तभी आग की तेज लपटें उठने लगीं। इस बीच एफएसओ इंदिरानगर दो गाड़ियों के साथ पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रविश ने बताया कि आग से दो फ्रीजर, माइक्रोवेव व अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन

रविश का कहना है कि 32 हजार प्रतिमाह किराये पर रेस्टोरेंट खोलने के लिए जगह ली थी। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जांच करने पर आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

आग बुझाते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed