फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR will be filed with recovery from the culprits in Investor Summit scam in UP

इन्वेस्टर्स समिट घपले में दोषियों से वसूली के साथ दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 30 Jan 2019 03:44 AM IST
राजेश सैनी अजीत बिसारिया, लखनऊ
अजीत बिसारिया, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 30 Jan 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed with recovery from the culprits in Investor Summit scam in UP
सीएम योगी - फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सजावट में घपले के दोषी तत्कालीन उद्यान अधीक्षक धर्मपाल यादव समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। धर्मपाल से 82 लाख रुपये वसूली करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उप निदेशक के पद पर पदोन्नति पाने वाले धर्मपाल को पदावनत (रिवर्ट) करने का भी फैसला किया गया है। पर्यवेक्षण में लापरवाही के आरोप में तत्कालीन निदेशक, उद्यान समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।  
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में हुई इन्वेस्टर्स समिट में कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और राजधानी में फूलों से सजावट की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई थी। इसमें घपले की शिकायत पर अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने एपीसी प्रभात कुमार को जांच कराने के आदेश दिए। एपीसी ने जांच के लिए पीसीएफ के एमडी प्रमोद उपाध्याय और निदेशक वित्त आलोक अग्रवाल की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने 39 पेज की अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में कुल 85 लाख 54 हजार 26 रुपये की शासकीय क्षति बताई गई। मनमाने ढंग से चहेतों को सजावट का ठेका देने की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि गमले भी बाजार दर से ज्यादा पर खरीदे गए थे। 
विज्ञापन


एपीसी ने कड़ी कार्रवाई की सिफारिश के साथ रिपोर्ट मुख्य सचिव के माध्यम से सीएम को भेजी थी। इसमें बाकी बचा करीब 96 लाख रुपये का भुगतान ‘शून्य’ घोषित करने की संस्तुति की गई है। एपीसी ने तत्कालीन उद्यान अधीक्षक धर्मपाल यादव, उद्यान प्रभारी संजय राठी और लेखाकार किशोर पाठक को निलंबित करने के साथ ही उप निदेशक के पद पर प्रमोट हुए धर्मपाल की रिवर्ट करने की और उससे 82 लाख रुपये की वसूली की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से एपीसी ने उद्यान प्रभारी राठी से एक लाख रुपये की वसूली, तीनों दोषी कार्मिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर और शिथिल पर्यवेक्षण के दोषी अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की थी। सीएम ने एपीसी की रिपोर्ट को यथावत स्वीकार करते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि इन्वेस्टर्स समिट में कुल 2 करोड़ 48 लाख 197 रुपये का खर्च दिखाया गया था। इसमें से 1 करोड़ 51 लाख 91 हजार 815 रुपये का भुगतान कर दिया गया था। लेकिन घपले की शिकायत पर 96 लाख 10 हजार 158 रुपये का भुगतान रोक दिया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के लिए तैयार कराया जा रहा नोटिस
शासन के अधिकारियों के मुताबिक, शिथिल पर्यवेक्षण के दोषी उद्यान विभाग के तत्कालीन निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और वित्त नियंत्रक को ‘कारण बताओ नोटिस’ दिया जाएगा। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है।

इन्वेस्टर्स समिट में सजावट में घपले के मामले में मुख्यमंत्री ने एपीसी की रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके तहत प्रक्रिया पूरी की जा रही है। - सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव, उद्यान

सिर्फ औपचारिक आदेश जारी होना बाकी 
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन के लिए शासन ने फाइल तैयार कर ली है। यह फाइल हस्ताक्षर के लिए वन एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को भेज दी गई है। उनके हस्ताक्षर होते ही कार्रवाई के औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed