फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of two crore against wealth mantra

वेल्थ मंत्रा पर दो करोड़ की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of two crore against wealth mantra
टाउनशिप में दुकान दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए नितिन चावला ने विभूतिखंड थाने में वेल्थ मंत्रा इन्फाकन लि. के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर डायरेक्टर संजीव अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सेक्रेटरी अमित गुप्ता और प्रदीप राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नितिन चावला एसवी इंटर प्राइजेज में पार्टनर हैं। वर्ष 2013 में नितिन को दुकानों की जरूरत थी।
इसके लिए उन्होंने विभूतिखंड टाइटेनियम बिल्डिंग में वेल्थ मंत्रा इन्फाकन लि. के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल से शहीद पथ किनारे स्थित एक टाउनशिप परिसर में आईटी पार्क में दुकान दिलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

दुकानों की कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई। नितिन ने तीन सितंबर 2013 को चेक के माध्यम से पूरा पैसा दे दिया। इसके बावजूद दुकानें नहीं मिली तो उन्होंने डायरेक्टर संजीव व सुनीता से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जालसाज टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि बाद में कंपनी का कार्य सुनीता अग्रवाल देखने लगी। सुनीता से बात हुई उन्होंने कहा कि सहारा के सामने जमीन दे दी जाएगी।
इस पर नितिन ने दुकान देने की बात कही। आरोप है कि सुनीता अग्रवाल ने धमकी दी कि न तो जमीन दी जाएगी और न ही पैसा। सुनीता ने जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डायरेक्टर संजीव अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सेक्रेटरी अमित गुप्ता और प्रदीप राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

क्लोनिंग कर खाते से 10 हजार रुपये निकाले
लखनऊ। सआदतगंज निवासी फिजा जावेद के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर जालसाज ने खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed