{"_id":"6439528c6e6f78f8b8003296","slug":"fir-of-cyber-fraud-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-183394-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर बैठे ऑनलाइन समीक्षा लिखने के नाम पर छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर बैठे ऑनलाइन समीक्षा लिखने के नाम पर छह लाख की ठगी
Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महानगर में रहने वाली युवती से जालसाजी संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। घर बैठे गूगल मैप्स समीक्षाएं लिखने के काम के नाम पर जालसाजों ने रुचि प्रकाश से छह लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का शिकार हुई पीड़िता ने महानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा साइबर जालसाजों ने तीन अन्य लोगों से 5.40 लाख रुपये ठग लिए।
महानगर के विवेकानंदपुरी हाइडिल कॉलोनी की रुचि के अनुसार, कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें एक कंपनी का नाम लिखा था और घर बैठे ऑनलाइन काम करने पर कमाई का जिक्र था। जानकारी दी कि गई भारतीय पर्यटन को बढ़ाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और टूरिस्ट, स्पोर्ट्स के लिए गूगल मैप्स समीक्षाएं लिखनी होंगी। इसके एवज में कमीशन दिया जाएगा। फिर जालसाजों ने उनको टेलीग्राम के एक ग्रुप से जोड़ा। जालसाजों ने बताया कि काम के साथ ही निवेश करने पर धन दोगुना कर लौटा दिया जाएगा। जालसाजों ने बातों में फंसाकर रुचि प्रकाश से 18 दिनों में धीरे-धीरे करके छह लाख रुपये ऐंठ लिए। तीन से 5.40 लाख रुपये ठगे
हुसैनगंज के लालकुआं निवासी रफत उल्ला के पास कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें ऑनलाइन काम करने और एक हजार रुपये निवेश पर 1300 रुपये मिलने की बात लिखी थी। जालसाजों ने बात में फंसाकर रफत से धीरे-धीरे करके 97 हजार रुपये ठग लिए। वहीं, महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी में तैनात सिपाही राजेश कुमार यादव के बेटे अमित से भी ऑनलाइन काम करने के बहाने से जालसाजों ने 3.95 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा गाजीपुर के सेक्टर-22 इलाके में रहने वाले विजय कुमार के पीएनबी खाते से जालसाजों ने 48500 रुपये निकाल लिए।