फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir lodged against after Minister's call

दिल्ली से केंद्रीय मंत्री की कॉल आने के बाद मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर हजरतगंज पुलिस को लिखनी पड़ी एफआईआर

Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fir lodged against after Minister's call
हजरतगंज की हलवासिया मार्केट में 30 मई को फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मालिक सुबोध बाजपेई और उनके चालक को मुख्तार अंसारी गैंग के गुर्गों ने गन पॉइंट पर लेकर बुरी तरह से पीटा था।
विज्ञापन

पुलिस के आला अफसरों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित सुबोध ने दिल्ली जाकर एक केंद्रीय मंत्री से अपनी पीड़ा बयां की। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को फोन करके कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रविवार रात हजरतगंज पुलिस ने सुबोध की तहरीर पर राहुल गर्ग, जैन अंसारी उर्फ सद्दन अंसारी, इमरान, कृष्णा सिंह और अश्वनी मिश्र समेत सात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ये सब मुख्तार अंसारी गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि शहीद पथ किनारे स्थित इंद्रश्त रेजीडेंसी निवासी सुबोध बाजपेई ने तहरीर देकर बताया था कि वह हलवासिया में फिल्म प्रोडक्शन हाउस चलाते थे।
साल 2020 में कोरोना के चलते ऑफिस बंद कर दिल्ली चले गए थे। इस दौरान दुकान की मालिक दीपशिखा यादव और उनकी बेटी असावारी से कह गए थे कि तीन माह बाद लौटकर काम शुरू करेंगे।
तीन माह बाद लौटे तो दुकान पर मालिक ने अपना ताला लगा दिया था। बातचीत में बिजली बिल और मेंटेनेंस शुल्क बकाया होने की बात कही गई।
सुबोध का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस में रखा करीब 25 लाख का सामान दीपशिखा ने बेच दिया। फोटोग्राफ व जरूरी दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।
इसके कई महीने बाद 30 मई को सुबोध को उसके ऑफिस में राहुल गर्ग ने बातचीत करने के लिए बुलाया। शाम करीब 5.30 बजे सुबोध अपने चालक और सहायक कर्मी के साथ वहां पहुंचे थे।
आरोप है कि बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनके चालक को गन पॉइंट पर रोक लिया गया। इसके बाद सुबोध को गन पॉइंट पर ऑफिस के अंदर ले जाकर राहुल गर्ग, जैन अंसारी उर्फ सद्दन अंसारी, कृष्णा सिंह और अश्वनी मिश्र समेत सात लोगों ने जमकर पीटा।
इसके बाद गर्दन पर पिस्तौल रखकर दोबारा ऑफिस आने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबोध का आरोप है कि आरोपियों ने सोने की दो चेन, तीन अंगुठियां और बैग छीन लिया। बैग में मां के इलाज के लिए रखे पांच लाख रुपये लूट लिए।
पीड़ित का कहना है कि वारदात के तुरंत बाद उन्होंने हजरतगंज कोतवाली जाकर शिकायत की, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने डीसीपी, एसीपी व हजरतगंज इंस्पेक्टर से शिकायत की, पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर दिल्ली जाकर अपने परिचित केंद्रीय मंत्री से दर्द बयां किया।
केंद्रीय मंत्री ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिस कमिश्नर ने हजरतगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार रात हजरतगंज पुलिस ने सुबोध की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।

मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकाया
सुबोध का कहना है कि हलवासिया में पिटाई के दौरान आरोपियों ने खुद को मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताते हुए उनकी गर्दन पर पिस्तौल रखकर जान से मारने की धमकी दी। सुबोध के मुताबिक पूरी साजिश रचकर उन्हें पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed