फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir launched against sp mla in lucknow

मोहनलालगंज से सपा विधायक अंब्रीष पुष्कर व पत्नी सहित 25 समर्थकों पर मुकदमा

Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
fir launched against sp mla in lucknow
मोहनलालगंज से सपा विधायक अंब्रीष पुष्कर व पत्नी सहित 25 समर्थकों पर मुकदमा
विज्ञापन

लखनऊ। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर मोहनलालगंज से सपा विधायक अम्ब्रीष पुष्कर व उनकी पत्नी सहित 25 समर्थकों के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा पीजीआई थाने में दर्ज किया गया है। मुकदमा पीजीआई थाने के दरोगा अरविंद सिंह की तहरीर पर लिखा गया है।

पुलिस के मुताबिक सपा विधायक 12 अप्रैल को पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित सरथुआ नरपतगंज बाजार में पत्नी लक्ष्मी पुष्कर व समर्थक अशर्फीलाल रावत, मनोज रावत, संतोष रावत, रमेश शाही, हरिशंकर रावत सहित 25 से अधिक लोगों के साथ जुलूस निकाल कर घूम रहे थे। इस दौरान वीडियो भी बनाई गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सपा विधायक ने कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया। पूरे कमिश्नरेट में धारा 144 लागू है। उन्होंने उसका भी उल्लंघन किया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक दरोगा अरविंद सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed