फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir launched against eow sub inspector asking for bribe

लखनऊ: शाइन सिटी से संबंधित 18 मामलों की विवेचना कर रहे ईओडब्ल्यू में तैनात दरोगा ने रिश्वत में मांगी नकदी व जमीन, केस दर्ज

Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
fir launched against eow sub inspector asking for bribe
लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) लखनऊ में तैनात दरोगा सांवल प्रसाद पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू के एएसपी महेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि शाइन सिटी संबंधी केसों से जुड़े आरोपियों से दरोगा ने रिश्वत में नकदी और जमीन की मांग की थी। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि दरोगा सांवल प्रसाद शाइन सिटी से संबंधित 18 केसों की विवेचना कर रहे थे। एक विवेचना में सामने आया कि गोसाईंगंज निवासी दुर्गेश सोनी ने मोहनलालगंज के हबुआपुर में स्थित अपनी दो बीघा जमीन शाइन सिटी को बेंची थी। इसके एवज में एक करोड़ 64 लाख रुपये उनके खाते में पहुंचे थे। पिछले साल विवेचक सांवल ने पूछताछ करने के लिए दुर्गेश से संपर्क किया। इसके बाद फोन पर दुर्गेश से चार लाख रुपये व 4 हजार वर्ग फीट जमीन की मांग की। विरोध करने पर धमकी दी कि वह उसे जेल भेज देंगे। फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग ईओडब्ल्यू के अफसरों तक पहुंची थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद ईओडब्ल्यू की तरफ से अब आरोपी दरोगा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आवाज का हुआ मिलान, छिनीं विवेचनाएं
पिछले साल जब मामले की कॉल रिकॉर्डिंग ईओडब्ल्यू के पास पहुंची थी तो डीएसपी श्यौदान सिंह ने मामले की प्रारंभिक जांच की। दुर्गेश के बयान लिए। कॉल रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल से लेकर फोरेंसिक में भेजी गई। दरोगा का वॉयस सैंपल लिया गया। जांच में रिकॉर्डिंग से दरोगा का वॉयस सैंपल मैच किया। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच में उसे दोषी बनाया गया। उससे सभी विवेचनाएं अब वापस ले ली गई हैं। विभागीय स्तर पर भी विस्तृत जांच उसके खिलाफ शुरू हुई है। मामले में आरोपी दरोगा की बर्खास्तगी तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed