फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR has been lodged against sixteen thousand people.

16 हजार बिजली चोरों पर गिरी गाज

Sun, 01 Feb 2015 02:34 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Feb 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
FIR has been lodged against sixteen thousand people.

बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में अभी तक 16 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि 1.13 लाख नए कनेक्शन जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


अभियान के दौरान बकाया भुगतान न करने वाले 1.19 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोक ने और लाइन हानियां कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 29 जनवरी तक 27,577 लोगों के लोड बढ़ाए गए, 57,152 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए, 27,777 अवैध कनेक्शन हटाए गए, आठ हजार लोगों की कंपाउंडिंग की गई तथा 180 करोड़ रुपये का बकाया वसूला गया।
विज्ञापन


इसी अवधि में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराया। सबसे ज्यादा 13,674 नए कनेक्शन आजमगढ़ में जारी किए गए। 11,778 कनेक्शन के साथ इलाहाबाद दूसरे तथा 10,111 कनेक्शन के साथ मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकायेदारों के कनेक्शन काटने में मुरादाबाद पहले, गाजियाबाद दूसरे तथा आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

इसके अलावा विजिलेंस इकाई ने भी इस बीच विद्युत चोरी के 5609 मामले पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed