{"_id":"696feeefc59b7a705d037ddf","slug":"fir-for-fraud-of-rs-1490-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1569059-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 14.90 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 14.90 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैंट के सदर निवासी नीना भट्ट ने महिंद्रा होम फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर व सात अन्य पर 14.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नीना ने बताया कि वर्ष 2022 में घर बनवाने के लोन के लिए उन्होंने व पति ने कंपनी से संपर्क किया। 14 जुलाई 2022 को 16 लाख का लोन मंजूर हुआ। लोन देने से पहले कर्मियों ने दोनों के लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 86 हजार रुपये काटने की बात कही। कर्मियों ने कहा था कि लोन के दौरान उनके पति की मृत्यु हो जाएगी तो कंपनी इंश्योरेंस के पैसे से भरपाई करेगी। कंपनी से अधिकृत एचडीएफसी से इंश्योरेंस कराने की बात तयथी।
नीना ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को इश्योरेंस की रकम कटकर उनके खाते में रुपये आ गए। काम भी शुरू हो गया। दस फरवरी 2025 को उनके पति की मौत हो गई। 10 मार्च को बेटा पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र लगाने गया तो पता चला कि उनका इंश्योरेंस हुआ ही नहीं था। एरिया मैनेजर कृष्ण कुमार गुप्ता से लोन व बीमा संबंधित दस्तावेज मांगे तो एचडीएफसी बैंक से बात करने को कहा। बेटा बैंक पहुंचा तो पता चला कि महिंद्रा फाइनेंस ने इंश्योरेंस कराया ही नहीं था।
विज्ञापन
इस तरह किस्त और इंश्योरेंस के नाम पर 14.90 लाख की ठगी की। इतना ही नहीं कंपनी का रिकवरी एजेंट दीपक सैनी व चार अज्ञात साथियों ने 23 मार्च को घर में तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। पीड़िता से दस्तावेज मांगे गए हैं।