फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir filed agaist Son of former minister

रंगदारी मांगने के आरोप में गायत्री प्रजापति के बेटे पर मुकदमा

Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Fir filed agaist Son of former minister
आशियाना निवासी युवक ने पूर्व मंत्री के बेटे पर दर्ज कराया केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति पर मारपीट, धमकी व रंगदारी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आशियाना थाने में सुनवाई न होने पर युवक अभिषेक यादव ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां से आदेश होने पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
आशियाना के मानस विहार सर्वोदय नगर निवासी अभिषेक यादव के मुताबिक, अनुराग प्रजापति एपी कंस्ट्रक्शन का मालिक है। इसी फर्म से आशियाना में एनी टाइम के नाम से जिम चलवाता है।
पिछले साल एक मार्च को अभिषेक ने जिम में बतौर एमडी काम शुरू किया था और 15 लाख रुपये सालाना पैकेज का करार हुआ था। कोरोना के चलते कुछ दिन जिम बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

जिम खुला, पर उसे न तो तनख्वाह दी गई और न ही जिम में होने वाले खर्च का भुगतान किया गया।
आरोप है कि पहले तो अनुराग पैसों के लिए टहलाता रहा। बाद में नौकरी से हटाने की धमकी देने लगा।
अभिषेक अगस्त 2022 में जब बकाया 35 लाख मांगने गया तो अनुराग व उसके साथी अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार, अवनीश समेत अन्य ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी कार छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पैसों के काम करने को कहा। अगले ही दिन 13 अगस्त को उसकी गैर मौजूदगी में अनुराग अपने साथियों संग उसके घर पहुंच गया और मां को धमकाने लगा।
जानकारी मिलते ही अभिषेक घर पहुंचा तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 50 लाख की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पीटकर भाग निकले।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed