फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed against BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh.

Gonda: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज, बिना अनुमति निकाल रहे थे वाहनों का काफिला

Thu, 11 Apr 2024 03:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंस गए हैं। मामले में गोंडा के जिलाधिकारी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। करनैलगंज के उपजिलाधिकारी ने सांसद से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
FIR filed against BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh.
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी फंस गए हैं। गोंडा की डीएम नेहा शर्मा के तेवर सख्त होने के बाद बिना अनुमति के वाहनों का काफिला निकालने के मामले में बृजभूषण पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा सांसद के काफिले के बारे में सूचना न देने वाले तीन पुलिस निरीक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी करनैलगंज की ओर से सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया है। पूर्वानुमति के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला निकालने तथा धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते केस दर्ज कराया गया है। उनसे जवाब तलब किया गया है। वहीं, इस प्रकरण में कटराबाजार, परसपुर व करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि उनके क्षेत्रों में धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में सूचना उपजिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय में क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, उन्हें इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई कर सूचित करने के भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - अमेठी चुनाव: स्मृति इरानी के सामने दुविधा में दावेदारी, उलझन में जिम्मेदारी, बसपा भी प्रत्याशी को लेकर खामोश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ की दोनों लोकसभा सीटों का हाल: मतदान में पहले शहरी और अब ग्रामीण मतदाता हैं आगे, देखें - पूरा मामला


उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव ने बताया कि मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले का भ्रमण किए जाने एवं उक्त स्थानों पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने की सूचना प्राप्त हुई। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन के द्वारा कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। जबकि, चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में धारा 144 लागू है। आयोजन के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता है। इस प्रकरण में एफएसटी टीम को भी जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 



जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का यह तीसरा बड़ा मामला दर्ज किया गया है। इसके पूर्व भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके उल्लंघन की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed