{"_id":"6259d52a76e0a507273ac0ec","slug":"fir-against-three-people-including-the-md-of-shine-city-lucknow-news-lko626298555","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी के एमडी सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी के एमडी सहित तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
पीड़ित ने शाइन सिटी के एमडी समेत तीन पर दर्ज कराया ठगी का केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी आसिफ नसीम सहित कंपनी के कई अधिकारियों पर कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर थाने में एक और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने प्लॉट के नाम पर 3.41 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, कैंट के सदर बाजार स्थित वाल्दा कॉलोनी निवासी रईस अहमद ने बताया कि प्लॉट की तलाश के दौरान विपुलखंड स्थित शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्टर प्रा. लि. के बारे में जानकारी हुई।
कंपनी के कार्यालय में उनकी मुुलाकात निदेशक आसिफ नसीम, प्रीति सिंह, गुरनाम सिंह से हुई। मोहनलालगंज स्थित ड्रीम होम्स प्रोजेक्ट में प्लॉट देने की बात कही।
विज्ञापन
रईस ने एक हजार वर्गफीट का प्लॉट बुक कराया। कंपनी ने प्लॉट की कीमत 3.51 लाख रुपये बताई जो रईस ने चेक से अदा की थी। ठगों के टालमटोल करने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन मदद नहीं मिली।
इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कार शोरूम के मैनेजर व कर्मचारियों पर जालसाजी का केस
हुसैनगंज थाने में कार शोरूम आनंद मोटर्स के मैनेजर व कर्मचारियों निखिल वर्मा, विनोद यादव के खिलाफ जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। तालकटोरा निवासी संग्राम गुप्ता ने आरोप लगाया है कि 2012 में कार खरीदी थी। जिसे पांच अप्रैल को सर्विस सेंटर पर दिया, जहां कार का चेचिस नंबर बदला मिला। इसके कारण इंश्योरेंस की रकम नहीं मिल सकी। इस पर पीड़ित ने पूछताछ की तो मैनेजर व कर्मचारियों ने टालमटोल का रवैया अख्तियार किया। आपत्ति करने पर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जालसाज कंपनी ने कारोबारी से लाखों रुपये ठगे
गोमतीनगर स्थित शिप्रा रियल एस्टेट कंपनी ने कारोबारी अनिल कुमार अग्रवाल से लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि दस साल पहले तीन प्लॉट बुक कराए थे। न प्लॉट मिला और न ही रकम लौटाई गई। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी गोल्फ व्यू अपार्टमेंट निवासी अनिल कुमार बताया कि 2012 में विवेकखंड स्थित रियल स्टेट कंपनी शिप्रा के सीएमडी मोहित सिंह से मुलाकात हुई। झांसे में आकर अनिल ने तीन प्लॉट बुक कराए थे। एग्रीमेंट में कंपनी ने दो साल में प्लॉट को विकसित कर देने की बात कही थी। दो साल बाद कंपनी ने प्लॉट आवंटित करने के बजाए फिर से नई बुकिंग शुरू कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने ने डीसीपी पूर्वी से मुलाकात कर शिकायत की।
फ्लैट के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठे
कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी चित्रा तिवारी ने फ्लैट के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने का केस लखनऊ के विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया है। इसमें रियल एस्टेट कंपनी पापुलेरिटी होम्स के निदेशक सौरभ कुमार पांडेय व उसके साथियों को आरोपी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, चित्रा ने बताया कि वह लखनऊ में फ्लैट लेना चाहती थी। 2015 में उनकी मुलाकात विभूतिखंड स्थित रोहतास अपार्टमेंट निवासी सौरभ कुमार पांडेय से हुई। सौरभ कुमार मूलरूप से गाजियाबाद निवासी हैं। कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस शालीमार टॉवर विभूतिखंड में है, जबकि अन्य जिलों में भी कार्यालय हैं। चित्रा की कानपुर स्थित कार्यालय सिविल लाइन में फ्लैट के लिए बात हुई। बातचीत में चित्रा को बताया गया कि कंपनी बिजनौर रोड पर प्रथम के नाम से आठ टॉवर आवासीय व व्यवसायिक बनाने जा रही है। सरकार से मान्यता मिली है। नक्शा व दस्तावेज दिखाए गए। इसके बाद 950 वर्गफीट का दो बीएचके का फ्लैट चित्रा ने पसंद किया। इसकी कीमत 29.25 लाख रुपये बताई गई। चित्रा ने पांच लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। आरोप है कि सौरभ ने बिना किसी सूचना के आठ टॉवरों में ई-जी की जमीन मेसर्स वर्ल्ड मैप कामर्शियल प्रा. लि. को नवंबर 2016 और अन्य टावर की जमीन साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. को बेच दी। कुछ दिन बाद जब इसकी जानकारी हुई तो चित्रा पति संजीव के साथ पापुलेरिटी होम्स के कार्यालय पहुंची, जहां ताला बंद था। संदेह होने पर दंपती ने वकील के जरिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी में जानकारी की तो पता चला कि सौरभ ने वाराणसी के पंकज चौबे के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया है।