फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against three center in-charge for irregularities in paddy procurement

धान खरीद में अनियमितता पर तीन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर

Tue, 12 Jan 2021 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Jan 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
FIR against three center in-charge for irregularities in paddy procurement
धान की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धान खरीद में अनियमितताता बरतने वाले तीन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई धान खरीद का निरीक्षण करने वाले नोडल अफसरों की रिपोर्ट पर की गई है। 
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि श्रावस्ती के मोहम्मदपुरकला धान खरीद केंद्र प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, गोण्डा में कृषि उत्पादन मण्डी समिति क्रय केन्द्र प्रभारी राजेश सिंह व कानपुर नगर में खाद्य विभाग की विपणन शाखा के केन्द्र चौबेपुर के केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अर्जुन प्रसाद पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पाठक को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धान खरीद में अनियमितता के लिए प्रदेश में अब तक कुल 74 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं जिनमें 49 केन्द्र प्रभारियों समेत 77 अन्य नामजद हैं। इसके अलावा दो सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, दो जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तीन जिला प्रबन्धक, एक मण्डी सचिव, एक क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व 36 केन्द्र प्रभारी कुल 50 को निलंबित किया गया है। जबकि 16 के खिलाफ विभागीय कार्यवाही, 37 केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि, 247 केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी व 829 कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 99 ठेकेदार को नोटिस जारी की गई और दो का लाइसेन्स निलम्बन कर अब तक पाँच कर्मचारियों को जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकार कुल 1498 कार्यवाहियाँ की गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed