फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against spokes person of Samajwadi party

व्यापारी को अगवा करने व जान से मारने की कोशिश, सपा प्रवक्ता पर मुकदमा

Mon, 12 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fir against spokes person of Samajwadi party
सुशांत गोल्फ सिटी के पामविले अंसल निवासी कारोबारी अवधेश सिंह को रविवार सुबह अगवा कर लिया गया। इसके बाद उन्हें विशेषखंड स्थित सपा प्रवक्ता आईपी सिंह के घर बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

किसी तरह मुक्त होने के बाद कारोबारी ने विभूतिखंड थाने में बंधक बनाकर पीटने, जान से मारने की कोशिश और धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी के पामविले अंसल में रहने वाले अवधेश सिंह का कारोबार है। अवधेश सिंह मूलरूप से महराजगंज के सिसवा बाजार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अवधेश सिंह के मुताबिक, सपा प्रवक्ता व विशेष खंड निवासी आईपी सिंह से उनका कारोबारी संबंध था। कारोबार के संबंध में उन्होंने 34 लाख रुपये खुद के और पत्नी के खाते में लिए थे। जिसका लाभांश देने का वादा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले वह तय लाभांश भी दे रहे थे। लेकिन लॉकडाउन में कारोबार ठप हो गया। इसके कारण लाभांश नहीं दिया। अवधेश के मुताबिक, उन्होंने अक्तूबर तक का समय आईपी सिंह से मांगा। इस पर वह नाराज हो गए।
सप्ताहभर पहले आईपी सिंह की कॉल आई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने खुद कॉल कर आईपी सिंह को बताया कि बाहर हूं और सप्ताहभर बाद आकर मिलूंगा। पर एक दिन देर हो गई तो आईपी सिंह ने अपने भाई मनोज सिंह को रविवार को उनके घर भेजा।
मनोज अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और उन्हें कार में बैठाकर विशेष खंड ले गया। जहां आईपी सिंह मौजूद थे। आईपी सिंह ने उनका मोबाइल व कार की चाबी अपने सहयोगी उदय यादव को लेने को कहा। इसके बाद एक साथी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी।
कुछ ही देर में आईपी सिंह ने उनके बेटे को भी बुलाने को कहा। धमकी दी कि दोनों को साथ मारेंगे। इसके लिए आईपी सिंह ने दस मीटर लंबे प्लास्टिक के थैले को मंगाया था। इसमें दमघोंट कर मारने की साजिश थी।

किसी तरह वहां एक घंटे बाद मौका देखकर अवधेश भाग निकले और गोमतीनगर स्थित अपने परिचित के घर गए। जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अवधेश सिंह की तहरीर पर आईपी सिंह, मनोज सिंह व उदय यादव सहित कुछ अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed