फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against Rozgar Sevak who attempted suicide during a protest

Lucknow News: प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने वाले रोजगार सेवक पर एफआईआर

Fri, 03 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against Rozgar Sevak who attempted suicide during a protest
आलमबाग। ईको गार्डन परिसर में बुधवार शाम आत्महत्या का प्रयास करने वाले रोजगार सेवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आत्महत्या के प्रयास की धारा में की है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज एसके वर्मा ने बताया कि बुधवार को रोजगार सेवक विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर ईको गार्डन पहुंचा दिया था। वहां हजारों रोजगार सेवक प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप के नेतृत्व में मानदेय वृद्धि की मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। शाम करीब चार बजे एक प्रदर्शनकारी पीपल के पेड़ पर चढ़कर अंगोछे से फंदा बनाने लगा। पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed