आरोप: रेस्टोरेंट का मालिक करता था रेप, दोस्त ने बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के प्रसिद्ध कालिका रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद मोदनवाल पर उनकी ही पूर्व कर्मचारी ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंदिरानगर के श्यामनगर फेज टू निवासी युवती करीब दो साल पहले कालिका रेस्टोरेंट में काम करती थी। उसका आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक ने उसके साथ रेप किया और उसके दोस्त मुकेश ने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो फिल्म बनाई।
युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसका वीडियो फिल्म इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए दोनों दुराचार करते रहे।
बीते दिनों युवती ने उत्तर प्रदेश महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था। डीजी के आदेश पर बृहस्पतिवार को अरविंद और उसके दोस्त मुकेश के खिलाफ दुराचार, मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
युवती ने बताया कि दो साल पहले रास्ते में रेस्टोरेंट मालिक मिल गए। उन्होंने घर छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया। रास्ते में मुकेश मिल गया। दोनों कार लेकर कुकरैल के पास सुनसान स्थान पर गए और कार में ही उसके साथ दुराचार किया। वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों तीन महीने तक उसे ब्लैकमेल कर रेप करते रहे।
पीड़िता ने कहा कि अरविंद अपने दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि अरविंद का एक करीबी दोस्त पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पर तैनात है। अक्सर अरविंद उसे वहां ले जाता था।
पीड़िता ने लगाया जान से मारने का आरोप
पीड़िता इससे पूर्व क्लार्क्स अवध के सीओओ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। अरविंद का कहना है कि युवती का चरित्र ठीक नहीं है। पहले वह लोगों पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराती है फिर मोटी रकम लेकर समझौता कर लेती है।
युवती ने दयाल पैराडाइज और पत्रकारपुरम के एक कंप्यूटर कारोबारी पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर वसूली की थी।
कराया जानलेवा हमला
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर अरविंद ने उस पर जानलेवा हमला भी कराया था। करीब 20 दिन पहले कार से गुंडे भेजे थे जिन्होंने उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में शिकायत भी की थी।
उसने बताया कि बिहार में चुनाव के दौरान वह पटना गई थी तो रेस्टोरेंट मालिक ने टिकट बुक कराकर उसे जबरन वापस बुलवा लिया। उसे गोमतीनगर के एक गेस्टहाउस में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने अरविंद के बड़े भाई मनोज और मां से शिकायत की तो उन्होंने भी धमकाते हुए भगा दिया।