{"_id":"5d86862f8ebc3e93bd1090d5","slug":"fir-against-former-shivsena-politician-lucknow-news-lko482847848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिवसेना नेता पर पत्नी ने किया दहेज प्रताड़ना व उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व शिवसेना नेता पर पत्नी ने किया दहेज प्रताड़ना व उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व शिवसेना नेता पर पत्नी ने किया दहेज प्रताड़ना व उत्पीड़न का केस
हुसैनगंज कोतवाली में शिवसेना के टिकट पर कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आलमबाग के विराटनगर निवासी कुंवर गौरव उपाध्याय पर पत्नी शैली उपाध्याय ने दहेज प्रताड़ना व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी कुंवर गौरव उपाध्याय के कई बॉडी स्पा हैं, जहां आपत्तिजनक गतिविधियों के चलते केस दर्ज हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसकी 15 फरवरी 2014 को लालबाग पैलेस में कुंवर गौरव उपाध्याय से शादी हुई थी। गौरव व उसके परिवारीजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
असमर्थता जताने पर मारपीट की जाती थी। 30 अक्तूबर 2017 को गौरव ने मारपीटकर घर से निकाल दिया।
शैली ने वीमेन पावर लाइन 1090 में कॉल करके मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शैली के मुताबिक, गौरव बॉडी स्पा की आड़ में गलत काम करता है।
जिसकी वजह से भी दोनों में विवाद होता था। वह स्पा सेंटर बंद करने को कहती थी। बॉडी स्पा सेंटर की आड़ में उसके कई महिलाओं से संबंध थे।
स्पा में काम करने वाली प्रिया नाम की महिला को उसने घर में अपने साथ रख लिया था। नेपाल की मनीषा को भी उसने साथ रखा हुआ है।
इससे उसकी साढ़े तीन साल की बेटी व ढाई साल के बेटे के मन-मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। विरोध पर गौरव ने उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने कहा कि उसके दोनों बच्चे गौरव के पास ही हैं और खराब माहौल में रह रहे हैं। बच्चों को मां की जरूरत है। पुलिस तत्काल बच्चों को उसकी सुपुर्दगी में दिलाने की कार्रवाई करे।
विज्ञापन
चेक पर जबरन हस्ताक्षर बनावाकर बाउंस कराए
शैली का कहना है कि कुंवर गौरव उपाध्याय उसकी हत्या कराना चाहता है। वह किसी भी हद तक जा सकता है। बकौल शैली, उन्हें जेल भिजवाने के लिए गौरव ने साजिश रचते हुए कुछ चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराए और फिर वह चेक बाउंस करा दिए। इसका पता तब लगा जब पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर घर आ गई। शैली का कहना है कि गौरव उन्हें बार-बार धमका रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर नौकरों अथवा अन्य लोगों से नाम जोड़कर बदनाम करने और पिता व भाइयों को रेप के में फंसाने या हादसे में जान से मारने की धमकी दे रहा है।
एसएसपी मंजिल सैनी ने बॉडी मसाज व स्पा सेंटर पर मारा था छापा
कुंवर गौरव उपाध्याय के हुसैनगंज चौराहे पर स्थित बॉडी मसाज व स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना पाकर तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने खुद छापा मारा था। इस दौरान स्पा सेंटर से कई लड़कियां पकड़ी गई थीं। इस मामले में कुंवर गौरव उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया थी। उसके खिलाफ अन्य थानों में भी कई केस दर्ज हैं।
आरोप को बताया निराधार
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। इससे पहले भी एक मुकदमा ऐसा दर्ज कराया जा चुका है। जहां तक दहेज उत्पीड़न का आरोप है तो मैंने शादी में दहेज लेेने की बजाय खुद आर्थिक मदद दी थी।
- गौरव उपाध्याय