फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against Farhat ansari

मुख्तार की भाभी का मकान अवैध, एलडीए ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 31 Oct 2020 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fir against Farhat ansari
मुख्तार की भाभी का मकान अवैध, एलडीए ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

हजरतगंज कोतवाली में बाहुबली मुख्तार अंसारी की भाभी फरहत अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
फरहत बाहुबली के बड़े भाई अफजाल अंसारी की पत्नी हैं। एलडीए के लेखपाल सुरजन लाल की ओर से दर्ज मामले में फरहत अंसारी के अलावा अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि एलडीए के अधिकारियों ने जांच के बाद केस कराया है। शिकायतकर्ता से जांच के लिए दस्तावेज मांगे हैं।
सुरजन लाल ने बताया कि फरहत और उनके परिवारीजन डालीबाग के जिस मकान में रह रहे हैं, वह करीब 4000 वर्गफीट जमीन पर बना है।
उक्त मकान का निर्माण निष्क्रांत संपत्ति पर किया गया है, जो अवैध है। निष्क्रांत संपत्ति राज्य सरकार में निहित होती है, जिसमें किसी निजी व्यक्ति का स्वामित्व नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहत अंसारी ने अवैध रूप से उक्त जमीन पर न सिर्फ मकान बनवाया, बल्कि अवैध रूप से वहां रहकर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा रही हैं।
राज्य सरकार ने यह संपत्ति उन्हें नहीं दी। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
लेखपाल का कहना है कि इससे पूर्व मुख्तार अंसारी के बेटे अंसार और अफजाल ने निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध रूप से दो टावर का निर्माण कराया था, जिसे एलडीए ने ध्वस्त कराकर मुुकदमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed