फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir against DIG

हाईकोर्ट के आदेश पर डीआईजी वायरलेस समेत चार पर ठगी का केस दर्ज

Sat, 31 Oct 2020 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fir against DIG
हाईकोर्ट के आदेश पर डीआईजी वायरलेस समेत चार पर ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर वायरलेस के डीआईजी अनिल कुमार और ठगी के आरोपी चंद्रपाल सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ महानगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीआईजी पर गुडंबा के कल्याणपुर निवासी कारोबारी रमेश कुमार गुप्ता से फ्लैट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने और बाद में सौदे से मुकर जाने का आरोप है।
विज्ञापन

रमेश ने डीआईजी की पत्नी पुष्पा अनिल और दरोगा बृजेश कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया है। जांच चल रही है।
एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि रमेश ने डीआईजी और उनकी पत्नी से महानगर के इंदिरा दर्शन रेजीडेंसी स्थित फ्लैट खरीदने के लिए संपर्क किया था।
डीआईजी ने 60 लाख रुपये में सौदा किया और पांच लाख रुपये एडवांस देने को कहा। रमेश ने रकम देकर फ्लैट पर कब्जा ले लिया। वह फ्लैट की मरम्मत व रंगाई-पुताई भी कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने करीब 65 हजार रुपये इस पर खर्च किए और डीआईजी को भी करीब डेढ़ लाख रुपये और दिए। रमेश का आरोप है कि कुछ महीने बाद ही डीआईजी सौदे से मुकर गए और उन्हें जबरदस्ती फ्लैट से निकाल दिया।
रमेश का कहना है कि उन्होंने रुपया वापस मांगा तो डीआईजी ने पत्नी की तरफ से उनके खिलाफ महिला थाने में छेड़छाड़ का फर्जी केस दर्ज करा दिया।
पीड़ित कारोबारी ने भी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में डीआईजी के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया।
इससे पूर्व भी महिला सिपाही ने डीआईजी और चंद्रपाल के खिलाफ रुपये और कार ठगने का आरोप लगाते हुए महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
चंद्रपाल खुद को डीआईजी का भाई बताता है। उसके खिलाफ ठगी के कई मुकदमे और भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed