फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir against absent employees

Lucknow News: चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहे तो कराई जाएगी एफआईआर

Sun, 30 Apr 2023 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
fir against absent employees
लखनऊ। केकेसी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से गायब रहने पर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। ऐसे मतदान कार्मिकों को चिह्नित करने का काम भी जिला निर्वाचन कार्यालय ने दूसरे चरण के प्रशिक्षण में शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सूर्यपाल गंगवार ने निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे मतदान कार्मिकों को चिह्नित करने का आदेश दिया जोकि बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हैं। डीएम ने आदेश किया है ऐसे कार्मिकों के खिलाफ तुरंत एफआईआर कराएं। प्रशिक्षण सभी के लिए अनिवार्य है। इसमें नहीं आने वाले कार्मिकों का वेतन रुकवाने का भी आदेश डीएम ने किया है। विभागों को एक पत्र भेजने के लिए डीएम ने कहा है जिससे चुनाव ड्यूटी वाले कार्मिकों को तत्काल कार्यमुक्त किया जा सके। डीएम इसके बाद रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने स्ट्रांग रूम का काम देखने पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता पर तेजी से ईवीएम की कमीशनिंग का काम पूरा कराने के लिए कहा। चुनाव से पहले यह काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed