{"_id":"61d42d6d54aa6a7f3d72d35b","slug":"fine-will-be-charged-for-chewing-gutkha-in-transport-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिवहन निगम में पान-गुटखा खाने वाले कर्मियों पर लगेगा जुर्माना, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिवहन निगम में पान-गुटखा खाने वाले कर्मियों पर लगेगा जुर्माना, निर्देश जारी
Tue, 04 Jan 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:50 PM IST
सार
परिवहन निगम में कर्मचारियों के गुटखा व पान खाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। नवनियुक्त चेयरमैन ने मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नए चेयरमैन राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि निगम के जो कर्मचारी पान-गुटखा खाते पाए जाएं उनसे जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने ये निर्देश निगम मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कामों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि अनुभागों में फाइलें व्यवस्थित तरीके से रखी जाएं। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा, पान व गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने की स्थिति मुख्यालय परिसर में न दिखे।
विज्ञापन
परिसर व कक्ष साफ-सुथरा रहना चाहिए। इसके लिए नियमित निगरानी की जाए। निरीक्षण में प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा व अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन