फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fine on lesa

बिजली विभाग पर गिरी उपभोक्ता फोरम की 'बिजली'

Thu, 05 Sep 2013 12:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
fine on lesa

एक के बजाय चार किलोवाट लोड का बिजली बिल बनाना लेसा को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


जिला उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए लेसा पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया है। इसके साथ ही उपभोक्ता को वाद खर्च के रूप में तीन हजार रुपये अलग से देने का आदेश दिया है।

यह फैसला न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के पीठासीन सदस्य अंजू अवस्थी एवं राजर्षि शुक्ला ने सात अगस्त को उपभोक्ता की व्यथा सुनने के बाद सुनाया।
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम में छोटे साहब आलम रोड सआदतगंज निवासी रियाज फातिमा ने वाद दाखिल किया था। वादिनी का कहना था कि क्षेत्रीय इंजीनियरों ने उसके घर के एक किलोवाट विद्युत लोड को मनमाने तरीके से चार किलोवाट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल भी चार किलोवाट के आधार पर बना दिया। वादिनी का एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल 83,322 बनाया गया, जिसमें से 36 हजार रुपये जमा किए गए। वादिनी के पति का निधन हो गया वह फैमिली पेंशन से गुजारा कर रही है।

सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने लेसा के अधिशासी अभियंता को आदेश दिया कि वह वादिनी के घर के विद्युत लोड की गणना फिर से करते हुए बिल संशोधित कराने को कहा।


बढ़े हुए विद्युत लोड के आधार पर जो धनराशि जमा कराई गई, उसको वापस करें या फिर बिलों में समायोजित करें।

इस आदेश की जानकारी देते हुए पीठासीन सदस्य राजर्षि शुक्ला ने बुधवार को बताया कि इसके अतिरिक्त लेसा को वादिनी को मानसिक पीड़ा पहुंचाने के लिए जुर्माने के रूप में 25 हजार रुपए अदा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed