फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Find possibilities in every district for eco-tourism: Yogi

ईको टूरिज्म के लिए हर जिले में संभावनाएं तलाशें : योगी

Mon, 30 Nov 2020 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Find possibilities in every district for eco-tourism: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि ईको टूरिज्म को लेकर हर जिले में संभावनाएं तलाशें। खासकर, पीलीभीत जिले के चूका, उन्नाव के नवाबगंज पक्षी बिहार, आगरा के सूरसरोवर पक्षी विहार, सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों, महराजगंज के सोहगीबरवां और संतकबीरनगर के बखिरा में सभी संभावनाएं देखी जाएं। उन्होंने वन्य क्षेत्रों में पेट्रोल पंप स्थापित करने के बाबत नीति बनाने और वन विभाग को टेक्नॉलोजी से जुड़ने को भी कहा है।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य क्षेत्रों के पास पड़ने वाली आबादी के इच्छुक युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दें। इससे स्थानीय स्तर पर गाइड मिलेंगे। रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे। यही लोग वन्यजीवों की रक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य वन्यजीव बोर्ड के साथ पर्यटन विभाग और इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लें। कोरोना काल के बावजूद वन विभाग ने 25 करोड़ पौधरोपण किया। यह प्रकृति संरक्षण के लिए बहुत बड़ा अभियान है। वन महोत्सव में वन्यजीव बोर्ड के सभी सदस्यों की सहभागिता के लिए अनिवार्य रूप से स्थानीय और राज्य स्तर के सभी कार्यों में सहभागी बनाएं। ऐसे पोर्टल विकसित करें, जिस पर ऑनलाइन सुझाव आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed