फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Finance minister arun jaitley speaks about congress free India.

कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब ‘कांग्रेस’ को खत्म करना नहीं : जेटली

Sat, 28 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Finance minister arun jaitley speaks about congress free India.
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब ‘कांग्रेस’ को खत्म करना नहीं है। भाजपा तो सिर्फ कांग्रेस संस्कृति को खत्म करना चाहती है। जेटली ने विपक्षी दलों के फेडरल फ्रंट बनाने के विचार को पूरी तरह असफल करार दिया।

विज्ञापन


कहा कि ऐसे प्रयोग पहले भी असफल ही रहे हैं। जेटली केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को यहां कानपुर रोड स्थित सीएमएस सभागार में विकास पर्व सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए, पर आज तो संघर्ष इस बात का है कि कौन विपक्ष बनेगा।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि कांग्रेस की दुर्दशा की बड़ी वजह एक परिवार की मनमानी है। परिवारवाद के आधार पर बनने वाले दलों का हश्र कभी अच्छा नहीं होता। कोई राष्ट्रीय दल भी अगर इस संस्कृति पर चलने लगता है तो वह भी परिवार के कुछ लोगों तक सिमटकर रह जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सिर्फ 7 फीसदी में सिमटी

Finance minister arun jaitley speaks about congress free India.

जेटली ने कहा कि भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। 15 राज्यों में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की सरकारें हैं। देश की लगभग 45 फीसदी आबादी का समर्थन भाजपा के पक्ष में है।

कांग्रेस सिर्फ 7 फीसदी लोगों तक ही सिमटकर रह गई है, जिनमें एक कर्नाटक और पांच पहाड़ी राज्य हैं। जेटली ने चुटकी ली कि उन्हें तो यही समझ में नहीं आ रहा है कि आगे भाजपा का मुकाबला कांग्रेस करेगी या क्षेत्रीय दल।

सीबीआई का दुरुपयोग कर लिया सपा-बसपा का समर्थन
जेटली ने कहा कि  कांग्रेस ने सीबीआई के सहारे सत्ता चलाने का कौशल प्राप्त कर लिया था। उसने सीबीआई का दुरुपयोग कर सपा और बसपा का समर्थन हासिल किया था क्योंकि इनके नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे।

मीडिया बॉक्स तक न सिमटे रहें कार्यकर्ता

Finance minister arun jaitley speaks about congress free India.

जेटली ने कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी नेता सिर्फ मीडिया बॉक्स तक न सिमटे रहें। जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार के कामकाज बताएं। दुनिया की विकास दर नीचे जा रही है जबकि हमारे देश की ऊपर जा रही है।

कार्यक्रम को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने भी संबोधित किया।

सांसद जगदंबिका पाल, कौशल किशोर, पूर्व सांसद कुसुम राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक गोपाल टंडन, डॉ. नीरज बोरा ने जेटली व कुशवाहा का स्वागत किया।

इसी वर्ष बनेंगे 25 नए क्षेत्रीय एयरपोर्ट
जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय एयरपोर्टों के विकास की दिशा में बड़ी पहल करने जा रही है। इसी वर्ष 25 नए क्षेत्रीय एयरपोर्ट बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही देश के सभी सात लाख गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि देश में बिजली ज्यादा बन रही है, लेकिन राज्य बिजली नहीं ले रहे। इसकी वजह से लोगों को बिजली नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed