फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Final decision on teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति पत्र पर हुआ निर्णय

Sat, 17 Jan 2015 01:21 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Final decision on teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शुक्रवार को सचिव, बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह सहमति बन गई है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि नियुक्ति पत्र को चयन पत्र माना जाएगा। हालांकि स्कूलों का आवंटन बाद में किया जाएगा।

दरअसल, प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती मामले में आवेदकों ने कई-कई जिलों में आवेदन कर रखे हैं। इसलिए नियुक्ति पत्र के साथ इन्हें तैनाती नहीं दी जा सकती है। कुछ दिनों बाद ही इन्हें स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। 27 जनवरी तक इन्हें जॉइन करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची वालों को बुलाया जाएगा। इन्हें 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनको भी स्कूलों का आवंटन कुछ दिनों बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हो चुकी हैं चार काउसलिंग

Final decision on teachers recruitment.

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए चार चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। पात्रों को 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। डायट प्राचार्यों से चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्रों की सूची 17 जनवरी की शाम तक मांगी गई है।

इसके बाद नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को नामों की सूची देकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके पहले अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लिए अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हुई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीन चरणों की काउंसलिंग में करीब 52 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक के लिए पात्र पाया था।

चौथे चरण में कितनों को पात्र पाया गया है, इसकी सूची डायट प्राचार्यों से मांगी गई है। इसके आधार पर नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें आज अंतिम फैसला ले लिया गया है।

तैनाती और प्रशिक्षण देने पर हुआ विचार-विमर्श

Final decision on teachers recruitment.

बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती और प्रशिक्षण देने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रशिक्षु शिक्षकों को बंद और एकल स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। यानी ऐसे स्कूल जो बंद चल रहे हैं या जिनमें अभी केवल एक शिक्षक है। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है।

बैठक में यह देखा जाएगा कि ऐसे कितने स्कूल हैं जिनमें शिक्षकों की संख्या कम है। प्रशिक्षु शिक्षकों को इन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

महिला, निशक्त और टॉप मेरिट वालों को सड़क के किनारे वाले स्कूलों तथा इसके अलावा अन्य को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed