फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filmmaker Madhur Bhandarkar visited Ramlala temple after meeting cm Yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी से मिलने के  बाद अयोध्या पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, रामलला के किए दर्शन 

Sun, 20 Sep 2020 09:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 20 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Madhur Bhandarkar visited Ramlala temple after meeting cm Yogi adityanath
रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे मधुर भंडारकर - फोटो : अमर उजाला

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर रविवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन किया। इससे पहले भी उन्होंने हनुमानगढ़ी में माथा  टेका।  रविवार सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद मधुर भंडारकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में मधुर भंडारकर ने कहा कि रामलला का दर्शन कर खुशी की अनुभूति हुई है। लंबे समय से  रामलला के दर्शन करने की इच्छा थी। अयोध्या में भव्य रामलीला मंदिर का निर्माण होना खुशी की बात है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मधुर भंडारकर 
महाराष्ट्र में हंगामे के बीच प्रख्यात फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । मधुर की यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इस दौरान यूपी में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर अहम चर्चा भी हुई। यूपी में फिल्म सिटी की घोषणा के बाद अभिनेत्री कंगना राणौत समेत कई फिल्मी हस्तियां सीएम योगी के एलान की सराहना कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मुलाकात में कई और मुद्दे भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी ने मधुर भंडारकर को राम मंदिर के प्रसाद के तौर पर प्रभु राम का सिक्का दिया, इसके अलावा रामचरित मानस, तुलसी माला और भव्य दिव्य कुम्भ की कॉफी टेबल बुक प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के बाद मधुर भंडारकर ने कहा कि जैसी फिल्म सिटी रामोजी राव हैदराबाद में है वैसी ही नोएडा में बनाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयास शुरू किया है। इंडस्ट्री में भी इससे काफी खुशी है। 


आपको बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा था कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरुरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने को तैयार है। हम देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी तैयार करेंगे। इसकी स्थापना के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed