{"_id":"694ac8a801a0da43d101b5d6","slug":"film-star-govinda-in-bahraich-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंच पर झूमे गोविंदा तो झूम उठा पंडाल, बोले- जीवन में सफलता पानी है तो अपने माता-पिता का सम्मान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंच पर झूमे गोविंदा तो झूम उठा पंडाल, बोले- जीवन में सफलता पानी है तो अपने माता-पिता का सम्मान करें
Tue, 23 Dec 2025 10:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:21 PM IST
सार
फिल्म स्टार गोविंदा मंगलवार को बहराइच पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ डांस किया और युवाओं से अपने माता-पिता का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन
गोविंदा ने अपने प्रशंसकों संग डांस किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच शहर के किसान पीजी कालेज के परिसर में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के कार्यक्रम में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में गोविंदा ने युवाओं के साथ डांस करना शुरू किया, तो पंडाल में बैठे दर्शक भी झूम उठे।
विज्ञापन
किसान पीजी कालेज के परिसर में मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा का कार्यक्रम आयोजित होना था। कार्यक्रम को लेकर जिले के युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गत एक माह से डांस के शौकिन बच्चों द्वारा गोविंदा के साथ डांस करने को लेकर जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा ने कहा कफ सिरप के आरोपी खेल रहे हैं फोटो का खेल, डिप्टी सीएम बोले हम उल्टा लटका देंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर अंकुश के लिए बने सख्त कानून... कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने की मांग
मंगलवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार देर शाम साढ़े सात बजे कार्यक्रम स्थल बने मंच पर जब बॉलीवुड अभिनेता का आगमन हुआ, तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गोविंदा ने मंच से अपने सभी शुभचिंतकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जिले के उभरते युवा कलाकारों के साथ कुछ पल के लिए डांस किया। गोविंदा का मंच पर डांस शुरू होते ही कार्यक्रम स्थल पर कुछ युवा बाहर निकलकर डांस करने लगे।
इस दौरान गोविंदा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि करीब डेढ़ घंटे तक चले गोविंदा के कार्यक्रम के बाद मशहूर अभिनेता ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों व शुभचिंतकों को माता पिता का सम्मान करने और अपनी हुनर को बेहतर प्लेटफार्म पर प्रदर्शित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा का संदेश देते हुए वापस चले गए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सोनी श्रीवास्तव, व्यवस्थापक अनुज श्रीवास्तव, सरदार जसबीर सिंह, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन