{"_id":"62985fb2a9ad655717061857","slug":"film-samrat-prithviraj-screening-in-lokbhawan-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samrat Prithviraj: यूपी में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी बोले- लोगों को जागरूक करने वाली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samrat Prithviraj: यूपी में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी बोले- लोगों को जागरूक करने वाली फिल्म
Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
सार
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज यूपी में टैक्स फ्री कर दी गई है। लोकभवन में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास से लोगों को जागरूक करने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्माई गई इस फिल्म को मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों समेत लोकभवन ऑडिटोरियम में देखा। मुख्यमंत्री योगी ने मुक्त कंठ से इस फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि इतिहास का भी आईना है। राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है। अक्षय कुमार ने भी सभी का आभार जताया और कहा कि आपने (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) जिस मन से इस फिल्म को देखा उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने कहा कि समय-समय पर बॉलीवुड में फिल्मों का फ्लेवर बदलता रहता है। इस समय राष्ट्रभक्ति की फिल्मों का फ्लेवर चल रहा है। अभी ऐसे और भी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उन्होंने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी कहा कि वर्ष 2014 के बाद से वह लगातार इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह फिल्म हमारे इतिहास का झरोखा है। इसमें उत्तर प्रदेश के कई स्थानों का वर्णन है। उन्होंने खासतौर से कन्नौज का जिक्र किया और चुटकी भी ली कहा कि कन्नौज इत्र और गोबर अब दोनों के लिए जाना जा रहा है। फिल्म में कन्नौज का भी महत्वपूर्ण जिक्र है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री, अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।