फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   film actress anyanya pandey participated in an event in lucknow

लखनऊ पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडेय, कहा-सात साल बाद लूंगी सात फेरे

Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
film actress anyanya pandey participated in an event in lucknow
फोटो मनीष वर्मा :- रोली जी की खबर लखनऊॅ फीनिक्स पलासियो होटल में अभिनेत्री अनन्या पाण्डेय ने लखनऊ
लखनऊ। हिंदी सिनेमा में अनन्या पांडेय ऐसा नाम है जिसने महज 23 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। खास बात है कि मॉडलिंग, अभिनय के साथ-साथ डांस और योग को अपना पैशन मानने वाली अनन्या युवाओं के साथ संवाद भी जारी रखती हैं। शुक्रवार को वह राजधानी लखनऊ में थीं। शुक्रवार दोपहर वह फिनिक्स प्लासियो मॉल पहुंचीं और स्केचर्स के फिटनेस के गो-रन चैलेंज को स्वीकार किया। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी शादी, कॅरिअर, आगामी प्रोजेक्ट, लखनऊ से लगाव और फिटनेस को लेकर सोच को साझा किया। कहा कि सात साल बाद शादी करूंगी। बातचीत से पहले उन्होंने प्रशंसकों के बीच ट्रेडमिल पर दौड़ कर फिटनेस चैलेंज पूरा किया।
विज्ञापन

ओ माई गॉड! मम्मी सुन लेंगी तो नाराज होंगी
बालीवुड में चल रहे शादियों के मौसम और उनकी शादी को लेकर बात आई तो अभिनेत्री ने कहा कि ओ माई गॉड! अभी तो मैं 23 साल की हूं। 30 साल से पहले शादी नहीं। मेरी शादी की बात मम्मी सुन लेंगी तो नाराज होंगी।
विज्ञापन

पसंद है सोशल मीडिया की दुनिया
सोशल मीडिया पर कलाकारों की सक्रियता को लेकर जब उनसे पूछा गया कि इससे कलाकार बहुत आम तो नहीं होते जा रहे तो अनन्या ने कहा कि नेटवर्क बढ़ाना और संवाद बहुत जरूरी है। इस माध्यम से दूरियां कम हुई हैं, ये छोटी दुनिया मुझे पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण व हिंदी पट्टी का फर्क खत्म हो गया
आगामी फिल्म लाइगर की चर्चा को लेकर अनन्या ने कहा कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है। मेरी समझ से हम भारत में हैं, इसलिए दक्षिण व हिंदी पट्टी का फर्क खत्म हो गया है। जल्द ही दो और नए प्रोजेक्ट की घोषणा होने वाली हैं।
साल के अंत में लखनऊ में शूट करूंगी
अनन्या ने कहा कि पति-पत्नी और वो के लिए दो महीने तक लखनऊ में रही थी। उम्मीद करती हूं कि साल के अंत में फिर यहां आऊंगी, शूट के लिए। जाते-जाते यही कहूंगी कि लखनऊ ने मुझे बहुत प्यार दिया है।

शरीर को कष्ट नहीं देती, मन है तो बिरयानी खाती हूं
फिटनेस पर बात छिड़ी तो अनन्या ने कहा कि अपने शरीर को कष्ट नहीं देती हूं। बिरयानी खाने का मन है तो खाती हूं। जैसे आज लखनऊ से जाने से पहले बिरयानी खाऊंगी। वर्कआउट के नाम पर 20 मिनट एक्सरसाइज करती हूं। मम्मी के साथ टहल लेती हूं। डांस और योग मुझे पसंद है, इसलिए थोड़ा समय उसे देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed