{"_id":"66a2a6dcf0cde3c3640de484","slug":"filariasis-doses-will-be-administered-to-1191644-people-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105967-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 11,91,644 लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 11,91,644 लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की खुराक
Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से दो सितंबर तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले को फाइलेरिया व कृमि मुक्त बनाने के लिए 10 अगस्त से दो सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को फाइलेरिया व कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत जिले में 10 अगस्त से चलने वाले फाइलेरिया व कृमि मुक्त अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अभियान के तहत 10 दिनों में 11 लाख 91 हजार 644 लोगों को फाइलेरिया के लिए डीईसी व कृमि के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। घर-घर जाकर दवा खिलाने के लिए 1,375 टीमें लगाई गई हैं। इनकी निगरानी के लिए 230 सुपरवाइजर तैनात हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों व वार्ड के सदस्यों के साथ ही पंचायती राज विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों व अति गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी।
इन तिथियों में खिलाई जाएगी दवा
फाइलेरिया व एल्बेंडाजोल की खुराक को खिलाने के लिए 10 अगस्त से दो सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को 12, 13, 16, 20, 22, 23, 27, 29 व 30 अगस्त के साथ ही दो सितंबर को दवा खिलाई जाएगी।