Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fighting with the team that went to cut the connection

Lucknow News: कनेक्शन काटने गई टीम के साथ मारपीट

Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting with the team that went to cut the connection
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनिया ब्लॉक के गंगेहरा गुलालगंज गांव में बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गए संविदा कर्मियों की दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को रोहनिया उपकेंद्र के टेक्नीशियन हरिद्वार व राधेश्याम संविदा कर्मी जितेंद्र कुमार, लालता प्रसाद, सुरेश व ज्ञानचंद की गांव में बकायेदारों का कनेक्शन काटने गए थे। लाइनमैनों ने गांव में स्व. रामप्यारे के नाम से चल रहे कनेक्शन की केबिल काट दी। उसका 58 हजार 176 रुपये बकाया था। कनेक्शन काटने से नाराज घरवालों ने पावर कार्पोरेशन की टीम पर हमला कर दिया। कर्मियों के साथ मारपीट की। दस्तावेज भी फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दबंगों ने पुलिस से भी अभद्रता की। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मंदीप व शंकरलाल के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed