फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fighting and stone pelting in land dispute, five injured

Lucknow News: जमीन विवाद में मारपीट व पथराव, पांच घायल

Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting in land dispute, five injured
बख्शी का तालाब। दरियापुर गांव में शनिवार सुबह आठ बजे जमीन विवाद में बीकेटी तहसील में लेखपाल संतोष सिंह और विनय सिंह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। एक दूसरे के हमले में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के संतोष सिंह और उनके बेटे को सीएचसी बीकेटी और दूसरे पक्ष से विनय सिंह की तरफ से घायल भांजे सचिन, अरुण और आशा सिंह को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही खानदान के हैं। दोनों परिवारों में काफी समय से अनबन चल रही है। विवाद की जानकारी पाकर दरोगा रावेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस लेखपाल संतोष सिंह से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर महिंगवा राम कुमार गुप्ता ने बताया कि अरुण सिंह के पक्ष से विनय सिंह ने शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि संतोष सिंह की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं, संतोष का कहना है कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत की है। उधर, एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट ने भी घटना स्थल पर जाकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed