फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fighter plane landing during expressway inauguration

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पहली ऐसी सड़क जिस पर उतर सकेगा कोई भी विमान

Mon, 21 Nov 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Nov 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
fighter plane landing during expressway inauguration
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान इंडियन आर्मी के आठ लड़ाकू व‌िमान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर  उतरे। ये पहला मौका था जब किसी एक्सप्रेस-वे के लॉन्च पर जेट प्लेन ने लैंड और टेकऑफ किया हो। 
विज्ञापन


इस एक्सप्रेस वे की यही खास बात है क‌ि यहां इमरजेंसी के दौरान जेट प्लेन लैंड कर सकेंगे और साथ में यातायात भी बाधित नहीं होगा।

हालांक‌ि पहले सुखोई की लैंडिंग के वक्त कुत्ता सामने आ जाने से विमान की लैंडिंग पहले प्रयास में नहीं हो सकी। रास्ते से कुत्ते को हटाने के बाद विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। 
विज्ञापन


प्रदेश के 10 जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे 302 किमी लंबा है। इसका निर्माण महज 23 माह में पूरा कराया गया है। एक्सप्रेस-वे आगरा से फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन के दौरान सीएम अख‌िलेश ने दावा क‌िया क‌ि इतने कम समय में बनने वाली इतनी लंबी सड़क क‌िसी भी प्रदेश के पास नहीं है। वहीं उन्होंने बताया क‌ि ये देश की पहली ऐसी सड़क है जहां पर कोई भी हवाई जहाज उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed