{"_id":"e9a63f00103b0b39203be3f57bd1f338","slug":"fight-in-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों ने यूपी विधानसभा को किया शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों ने यूपी विधानसभा को किया शर्मसार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगों की चपेट में जल रहे यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को आग भड़क ही उठी।
विज्ञापन
सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी खासी गरमागरम रही। सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री के आसन की ओर कदम बढ़ा दिए।
भारतीय जनता पार्टी से बलिया के विधायक उपेंद्र तिवारी ज्यादा ही तैस में आ गए और उन्हें देखकर समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री पवन पांडेय भी बीच में उतर पड़े।
पवन ने उपेंद्र को रोकने की कोशिश की, तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पलक झपकते ही यह धक्का-मुक्की गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक पक्ष यह भी आरोप लगा रहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में दबंग छात्र नेता रहे पवन पांडेय ने लड़ाई की शुरुआत की। उन्होंने उपेंद्र को पहले तो पीटा और उसके बाद मारने की धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन
सदन में हंगामे और शोर के चलते विधानसभा स्थगित करनी पड़ी। खबर आ रही है कि करीब आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही को रोक दिया गया है।