{"_id":"5d0a537c8ebc3e6c3b47a968","slug":"fight-between-youth-and-police-for-dancing-with-females-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांसरों संग नाचने को लेकर पुलिस व युवकों के बीच बवाल, एक ओर से लाठचार्ज दूसरी ओर पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसरों संग नाचने को लेकर पुलिस व युवकों के बीच बवाल, एक ओर से लाठचार्ज दूसरी ओर पत्थरबाजी
Wed, 19 Jun 2019 08:53 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Reuters
बाराबंकी के जहांगीरबाद में एक मजार पर चले रहे उर्स के समापन कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करने को लेकर पुलिस व युवकों के बीच जमकर बवाल हुआ। एक ओर जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वहीं दूसरी तरफ से गुस्साए युवकों ने पुलिस की जीप तोड़ डाली। इस घटना में छह लोग चोटिल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम दरहरा में हजरत उस्मान शहीद बाबा का सालाना उर्स के अंतिम दिन मंगलवार की रात को लखनऊ का म्यूजिक कॉन्फ्रेंस का प्रोग्राम था। फिल्मी गीतों पर आधा दर्जन डांसर मंच पर हजारों युवाओं का मनोरंजन कर रहीं थीं। इस दौरन बड़ी संख्या में युवा पंडाल में थिरक रही युवतियों के साथ नाचने लगे।
जब माहौल बिगड़ने लगा तो पुलिस ने पहले तो कई बार समझाया और मंच से अपील भी की लेकिन हद से ज्यादा भीड़ उमड़ने से कंट्रोल करना संभव न हो पाया। परेशान पीएसी के एक जवान ने युवकों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके चलते भीड़ भड़क गई।
विज्ञापन
इधर पुलिस की लाठियां फटकने लगीं तो उधर भीड़ की तरफ से पत्थर चल रहे थे। बवाल में भीड़ ने पुलिस जीप को पत्थर मार कर तोड़ दिया। इसमें छह युवक चोटिल हुए हैं लेकिन वह बिना इलाज कराए ही भाग गए।

Trending Videos
मेला सचिव हकीम सफीक के मुताबिक प्रोग्राम 10 बजे रात शुरू हो गया था। लेकिन अनुमान से कई गुना भीड़ ज्यादा पहुंच गई जो बेकाबू थी। बार-बार प्रोग्राम रोकना पड़ता था। बताया कि कई लड़के लहूलुहान हुए तो पुलिस जीप तोड़ दी गई।
पुलिस को भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि भगदड़ में भीड़ का जत्था दुकानों पर टूट पड़ा जिससे सब तहस नहस हो गया। मेला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे एसआई हरिवंश यादव ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
बीते साल के नवंबर में जहांगीरबाद रमता राम के मंदिर में मेले के दौरान खेसारी लाल के प्रोग्राम में भी पत्थरबाजी की घटना में बड़ा हादसा हुआ था। इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया तमाम लोग घायल हुए हजारों कुर्सियां टूटीं। महज 8 माह बाद इसी थाने में लापरवाही से दूसरी बड़ी घटना हो गई जो लोगों में चर्चा का विषय बनी।