{"_id":"651aa48d67fb006b2b038866","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-five-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-4911-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
Mon, 02 Oct 2023 04:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Oct 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। खीरों थाना क्षेत्र के जमकोरियापुर निवासी रामनरेश लोध और दिनेश लोध के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कुलदीप पुत्र रामनरेश ने पड़ोसी दिनेश कुमार, उनके पुत्र संदीप, पुत्री जुली, पत्नी राजेश्वरी, भाई कैलाश व उनकी पत्नी सुनीता, पुत्री रेखा को घर में घुसकर पीट दिया। अभद्र व्यवहार भी किया।
दूसरे पक्ष से राजेश्वरी पत्नी दिनेश ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी कुलदीप, बहन आशा, मां रानी, संजय व उनकी पत्नी प्रेमा ने गालीगलौज कर घर में घुसकर मेरी पति दिनेश को मारने लगे। उन्हें बचाने मेरी पुत्री जुली दौड़ी तो कुलदीप व संजय ने मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। मारपीट में एक पक्ष से दिनेश व उसकी बेटी जुली, दूसरे पक्ष से कुलदीप, आशा व मां रानी घायल हुई हैं। थानेदार देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद