फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight between sisters in law.

जेठ के साथ गई घूमने तो हुआ ‘बवाल’

Fri, 23 Jan 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 23 Jan 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
fight between sisters in law.

थाना क्षेत्र में गुरुवार को देवरानी और जेठानी में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों महिलाएं घायल हो गई। विवाद इस बात का था कि देवरानी अपने जेठ को लेकर मेला दिखाने चली गई।

विज्ञापन


यह बात जेठानी को नागवार गुजरी। इस बात पर दोनों के बीच इतनी जबरदस्त मारपीट हुई कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाना पड़ा। पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गहिरी गांव निवासी ममता देवी और उसकी देवरानी पूनम देवी में गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। घर से शुरू हुई लड़ाई बाहर तक आ गई, जिससे गांव के लोग तमाशाई बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई गालीगलौज और मारपीट

fight between sisters in law.

जेठानी का आरोप है कि पूनम उसके पति रामसजीवन को चोरी से अपने साथ तकिया का मेला दिखाने ले गई थी। इस बारे में पूछने पर न सिर्फ उसने साफ इंकार कर दिया, बल्कि गालीगलौज भी की।

विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, देवरानी पूनम का आरोप है कि जेठानी उस पर गलत आरोप लगा रही थी। ऐसा करने से रोका तो मारपीट करने लगी।

थानाध्यक्ष हीरालाल चौरसिया ने बताया कि ममता की तहरीर पर देवरानी पूनम देवी, राकेश, पूनम और आशा पुत्री राकेश के खिलाफ, वहीं देवरानी पूनम की तहरीर पर जेठानी ममता, लक्ष्मी देवी, लल्लू और कैलाश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed